रंजिश में युवक पर लाठी-डंडों से हमला, भाई को भी किया घायल
कन्नौज, मार्च 20 -- तिर्वा, संवाददाता। ठठिया थाना क्षेत्र के ककरघटा गांव में रंजिश के चलते एक युवक पर लाठी-डंडों से हमला कर गंभीर रूप से घायल करने का मामला सामने आया है। बीच-बचाव करने पहुंचे उसके भाई को भी हमलावरों ने नहीं छोड़ा और उसे भी मारपीट कर घायल कर दिया। ककरघटा निवासी तनू उर्फ आयुष पुत्र अनिल कुमार ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि वह अपना ट्रैक्टर खड़ा कर घर वापस पैदल जा रहा था। इसी दौरान रास्ते में गांव के ही रौनक उर्फ विशनू, रामलखन, अरविंद उर्फ मनोज और राजीव ने उसे रोक लिया। पुरानी रंजिश के चलते उक्त लोगों ने पहले गाली-गलौज की और विरोध करने पर लाठी-डंडों व लात-घूंसों से हमला कर दिया, जिससे आयुष का सिर फट गया। शोर सुनकर उसका भाई ऐशू मौके पर पहुंचा और उसे बचाने का प्रयास किया, लेकिन हमलावरों ने उसके साथ भी मारपीट कर दी, जिससे उसके ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.