नई दिल्ली, मई 24 -- जनशक्ति जनता दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष और लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव ने उत्तर प्रदेश के मिर्जापुर स्थित विंध्याचल मंदिर में दर्शन पूजन किया। इस मौके पर मीडिया से बातचीत में तेज प्रताप यादव ने यूपी की राजनीति पर बड़ा बयान दिया। उन्होंने कहा- 'मैं अखिलेश यादव को सपोर्ट नहीं करता हूं। इस बार पूरा चांस है कि योगी जी फिर से दोबारा (तीसरी बार) यहां सरकार बनाने का काम करेंगे।' बिहार की राजनीति के सबसे चर्चित चेहरों में से एक तेज प्रताप यादव पिछले कुछ दिनों से उत्तर प्रदेश के धार्मिक स्थलों का दौरा कर रहे हैं। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफार्म 'एक्स' पर अपने अधिकारिक हैंडल से काशी में बाबा विश्वनाथ और मिर्जापुर में मां विंध्यवासिनी के दर्शन-पूजन से संबंधित कई तस्वीरें भी पोस्ट की हैं। यूपी में अगले साल होने वाले...