यूपी में महाराणा प्रताप की मूर्ति स्थापना को लेकर बवाल, जमकर हुई पत्थरबाजी, तीन महिलाओं समेत आठ घायल
सहारनपुर, मई 9 -- Saharanpur News: यूपी में महाराणा प्रताप की मूर्ति स्थापना को लेकर बवाल हो गया। एक ही समुदाय के दो पक्ष आमने-सामने आ गए। दोनों पक्षों में कहासुनी देखते ही देखते हिंसक झड़प में बदल गई और दोनों ओर से जमकर पत्थरबाजी व लाठी-डंडे चले। संघर्ष में तीन महिलाओं समेत आठ लोग घायल हो गए। गांव में अचानक भड़की हिंसा से भगदड़ मच गई और अफरातफरी का माहौल बन गया। सूचना मिलते ही कई थानों की पुलिस फोर्स मौके पर पहुंची और हालात को काबू में करने के लिए पुलिस को हल्का लाठीचार्ज करना पड़ा। कोतवाली क्षेत्र के गांव लालवाला में करीब दो बीघा जमीन को लेकर लंबे समय से विवाद चला आ रहा है। शनिवार को विवाद उस समय भड़क गया, जब एक पक्ष उक्त जमीन पर महाराणा प्रताप की मूर्ति स्थापित करने पहुंच गया। दूसरे पक्ष ने जमीन को अपना बताते हुए विरोध कर दिया। देखते ह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.