अलीगढ़, मई 24 -- उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ में रविवार की सुबह एक बड़ा हवाई हादसा होने से बाल-बाल टल गया। यहां धनीपुर एयरपोर्ट से उड़ान भरने के कुछ ही मिनटों बाद एक ट्रेनी एयरक्राफ्ट में अचानक तकनीकी खराबी आ गई। विमान के इंजन में आई इस अप्रत्याशित खराबी के बाद पायलटों के पास संभलने का बहुत कम समय था। ऐसे दोनों ट्रेनी पायलटों ने गजब के धैर्य और सूझबूझ का परिचय दिया। उन्होंने आबादी वाले इलाके से विमान को दूर ले जाकर जलाली क्षेत्र के एक खाली पड़े खेत में विमान की सुरक्षित इमरजेंसी लैंडिंग करा दी। विमान में सवार दोनों पायलट भी पूरी तरह सुरक्षित हैं। नियमित उड़ान के दौरान आसमान में बंद हुआ इंजन प्रशासनिक अधिकारियों से मिली जानकारी के मुताबिक, यह विमान पायनियर एविएशन कंपनी का एक टू-सीटर ट्रेनिंग एयरक्राफ्ट था, जो रोजाना की तरह रविवार सुबह करीब 10 ब...