शामली, जून 10 -- शामली। माध्यमिक शिक्षा परिषद उत्तर प्रदेश द्वारा जारी विद्यालय रैंकिंग में सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज शामली ने उपलब्धि हासिल की है। विद्यालय को जनपद के 111 माध्यमिक विद्यालयों में प्रथम स्थान तथा प्रदेश के 28,529 विद्यालयों में 57वीं रैंक प्राप्त हुई है। साथ ही विद्यालय को पठन-पाठन की गुणवत्ता के आधार पर ए ग्रेड भी प्रदान किया गया है। प्रधानाचार्य आनंद कुमार ने बताया कि यह रैंकिंग माध्यमिक विद्यालय नवीनीकरण मिशन के अंतर्गत तैयार की गई है। मिशन में विद्या भारती से संबद्ध सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज सहित प्रदेश के हजारों विद्यालयों को शामिल किया गया था। विद्यालयों का मूल्यांकन पहचान रिपोर्ट कार्ड पोर्टल के माध्यम से माध्यमिक शिक्षा परिषद द्वारा किया गया। यह भी पढ़ें- परिषदीय विद्यालयों में बदलेगा रिपोर्ट कार्ड का स...