नई दिल्ली, मार्च 18 -- UP Panchayat Elections 2026: यूपी में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव जुलाई तक पूरे हो जाएंगे। ग्राम प्रधान, बीडीसी, जिला पंचायत सदस्य ब्लॉक प्रमुख और जिला पंचायत अध्यक्ष इत्यादि का जुलाई तक पूरा किया जाएगा। पंचायती राज मंत्री ओम प्रकाश राजभर ने हाईकोर्ट के आदेश के बाद बुधवार को कहा कि चुनाव कराने के लिए विभाग तैयारी कर रहा है। पूरी कोशिश होगी कि जुलाई तक चुनाव हो जाए। पंचायती राज विभाग की ओर से अभी तक समर्पित पिछड़ा वर्ग आयोग का गठन नहीं किया गया है। ऐसे में पंचायती राज मंत्री के बयान के बाद अब इसके गठन में तेजी आएगी। ओबीसी आरक्षण को तय करने के लिए आयोग का गठन किया जाना आवश्यक है। ऐसे में गठन के बाद विभिन्न पदों पर आरक्षण जारी किया जाएगा और फिर उसके बाद चुनाव होगा। निर्वाचित ग्राम प्रधानों की प्रथम बैठक 27 मई 2021 को हुई थ...