यूपी एमएलसी चुनाव: भाजपा ने दो स्नातक और तीन शिक्षक उम्मीदवारों के नामों का किया ऐलान
लखनऊ, मई 24 -- UP MLC Election: यूपी में 11 सीटों पर होने वाले विधान परिषद चुनाव के लिए भाजपा ने अपने उम्मीदवारों के नामों का ऐलान कर दिया है। भाजपा ने दो स्नातक और तीन शिक्षक के उम्मीदवारों के नामों की घोषणा की है। रविवार की देर शाम भाजपा की केंद्रीय चुनाव समिति ने यूपी एमएलसी के लिए स्नातक और शिक्षक निर्वाचन क्षेत्रों के लिए नामों की अनुमति दे दी है। इनमें लखनऊ स्नातक के लिए अवनीश कुमार सिंह, आगरा स्नातक डॉ. मानवेंद्र प्रताप सिंह शामिल हैं। इसके अलावा बरेली-मुरादाबाद शिक्षक के लिए डॉ. हरि सिंह ढिल्लो, लखनऊ शिक्षक उमेश द्विवेदी और मेरठ शिक्षक श्रीचंद्र शर्मा का नामों पर स्वीकृति दी गई है। ..खबर अपडेट होगी
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.