युवा शक्ति से बनेगा विकसित भारत 2047: संजय सेठ
रांची, अप्रैल 5 -- रांची, विशेष संवाददाता। हिन्दुस्तान ओलंपियाड में रविवार को केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ ने बच्चों का उत्साहवर्द्धन किया। उन्होंने कहा कि देश के बच्चे और युवा ही आने वाले भारत का भविष्य हैं और इन्हीं के दम पर 2047 तक विकसित भारत का सपना साकार होगा। मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद सेठ ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विकसित भारत के संकल्प का उल्लेख किया। कहा, जब भारत अपनी स्वतंत्रता के 100 वर्ष पूरे करेगा, तब यह विश्व की अग्रणी शक्तियों में शामिल होगा। उन्होंने कहा कि भारत तेजी से युवा राष्ट्र के रूप में उभर रहा है, जहां लगभग आधी आबादी 35 वर्ष से कम की है। आने वाले समय में करोड़ों युवा देश की ताकत बनेंगे, जबकि अन्य देशों, विशेषकर चीन में जनसंख्या का बड़ा हिस्सा वृद्ध हो रहा है। ऐसे में दुनिया भारत के विकास को गंभीरता ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.