युवती को बहला-फुसलाकर ले गया युवक, जेवर-नकदी भी गायब
शाहजहांपुर, अप्रैल 6 -- बंडा। थाना बंडा क्षेत्र में एक युवती को घर पर अकेला पाकर गांव का ही युवक बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया। युवती के पिता ने आरोपी युवक और उसके पिता के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। पीड़ित के अनुसार, शनिवार रात वह परिवार के साथ खेत पर गेहूं काटने गया था, जबकि उसकी पुत्री घर पर अकेली थी। इसी दौरान गांव का अनूप कुमार मौके का फायदा उठाकर घर पहुंचा और युवती को अपने साथ ले गया। सुबह घर लौटने पर पुत्री के न मिलने पर खोजबीन की गई, तो जानकारी मिली कि अनूप कुमार उसे लेकर गया है। पीड़ित का आरोप है कि उसकी पुत्री घर में रखे करीब ढाई लाख रुपये के जेवर और 95 हजार रुपये नगद भी साथ ले गई, जो उसकी शादी के लिए रखे थे। पिता ने अनूप के पिता सुरेश पर भी साजिश में शामिल होने का आरोप लगाया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
हिंदी ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.