युवती को जबरन बाइक पर बैठाकर ले जाने का आरोप, मुकदमा दर्ज
शामली, मई 23 -- आदर्श मंडी थाना क्षेत्र में एक युवती को चाकू दिखाकर जबरन बाइक पर बैठाकर ले जाने के प्रयास का मामला सामने आया है। पीड़िता के पिता की तहरीर पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।मुजफ्फरनगर जनपद के थाना भौंराकला क्षेत्र के गांव मुंडभर निवासी एक व्यक्ति ने आदर्श मंडी थाने में दी तहरीर में बताया कि उनकी बेटी 16 मई को सुबह करीब आठ बजे स्कूल जाने के लिए घर से निकली थी। आरोप है कि गांव की ही युवती के साथ वह लोटस वैली रेस्टोरेंट के सामने रिक्शे का इंतजार कर रही थी। इसी दौरान गांव निवासी अन्नु पुत्र बृजपाल वहां पहुंचा और कथित रूप से युवती को चाकू दिखाकर आतंकित करते हुए जबरन बाइक पर बैठा लिया। आरोप है कि आरोपी बाइक को तेज गति से मोड़कर फरार होने लगा, लेकिन कुछ दूरी पर बाइक रास्ते में कटे हुए पेड़ की जड़ से टकराक...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.