युवक पर सरेराह चाकू से हमला
नई दिल्ली, अप्रैल 5 -- नई दिल्ली, का. सं.। सोनिया विहार इलाके में रंजिश के चलते एक 19 वर्षीय युवक पर जानलेवा हमले का मामला सामने आया है। घायल युवक को गंभीर हालत में एलएनजेपी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने केस दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार, पीड़ित 19 वर्षीय निखिल परिवार के साथ सोनिया विहार के दूसरा पुस्ता इलाके में रहता है। 29 मार्च की शाम वह दूसरा पुस्ता में एक दुकान के बाहर आइसक्रीम खा रहा था। तभी कुछ लड़के आए और चाकू से उसकी गर्दन पर वार कर दिया। इस दौरान निखिल भागा तो रिहान और बहुआ नाम के दो लड़के, जिन्हें वह पहले से जानता था ने अपने साथियों के साथ मिलकर उसे बेरहमी से पीटा। फिर भाग निकले।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.