युवक पर लाठी-डंडे से किया हमला
मुजफ्फरपुर, मई 22 -- देवरियाकोठी। बड़ाडीह गांव में शुक्रवार को नमाज पढ़कर लौट रहे एक युवक पर पांच-छह युवकों ने लाठी-डंडा से हमला कर दिया। जख्मी मो. अरबाज को परिजनों ने पारू सीएचसी में भर्ती कराया। मामले को लेकर जख्मी युवक की मां रूख्साना खातून ने थाना में केस दर्ज कराया है। इसमें मो. फरजान सहित छह युवकों को आरोपित किया है। वहीं, आरोपित मो. शमीम ने मो. अरबाज पर घर में घुसकर मारपीट करने और हत्या की धमकी देने की एफआईआर दर्ज कराई है। थानेदार रोहित कुमार ने बताया कि जांच की जाएगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.