गंगापार, मार्च 21 -- अतरी अमिलिया गांव निवासी आकाश कुमार ने पुलिस को तहरीर देते हुए बताया कि उसाका छोटा भाई राजेश कुमार अपने दोस्त लक्ष्मण उर्फ राजा से मिलने गया था, वहां से लौटने में देर हो गई। रात साढ़े आठ बजे के लगभग जब वह दोस्त से मिलकर घर के लिए लौटने लगा तो रास्ते में देसी शराब के ठेके पर अखरी शाहपुर गांव के कुछ लोगों से विवाद हो गया। मरहा गांव स्थित एक इंटर कालेज के सामने पहुंचा तो पीछे से पहुंचे सुजीत कुमार, आनंद उर्फ नंदा, समर बिन्द, सुशील निवासी अखरी शाहपुर ने मिलकर जमकर पीट दिया। मामले में पुलिस ने चार के खिलाफ केस दर्ज किया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...