युद्ध ने शादी वाले घरों का बिगाड़ा बजट, कैटरिंग से लहंगा-साड़ी-मेकअप तक बढ़ी महंगाई
वरिष्ठ संवाददाता, अप्रैल 7 -- अमेरिका-इजरायल और ईरान के बीच जारी जंग से रोजमर्रा की जरूरतें महंगी हो रही हैं। युद्ध से बढ़ी महंगाई ने शादी वाले घरों का बजट बिगाड़ दिया है। सोने और चांदी की कीमतें तो पहले से बढ़ी हुई हैं, जंग की तपिश के बीच कॉमर्शियल सिलेंडर की किल्लत से कैटरिंग भी महंगी हो गई है। पुरानी बुकिंग तो होटल और कैटरिंग वाले कुछ मेन्यू में कटौती के साथ पूरा कर रहे हैं, लेकिन नई बुकिंग में प्लेट 15 से 20 फीसदी तक महंगा हो गया है। स्थिति यह है कि आगामी 17 अप्रैल से शुरू हो रहे वैवाहिक सीजन में सिलेंडर से लेकर किचकिच बढ़ गई है।होटल और कैटर्स ने प्रति प्लेट की कीमत बढ़ाई कॉमर्शियल सिलेंडर, ड्राई फ्रूट से लेकर खाद्य तेलों की महंगाई का असर कैटरिंग के कारोबार पर पड़ा है। कैटरिंग का काम करने वाले संजय गुप्ता का कहना है कि जो रिफाइंड तेल ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.