बांदा, मार्च 19 -- बांदा। मंडल सुरक्षा नियंत्रण कक्ष झांसी से सूचना प्राप्त हुई कि गाड़ी संख्या 15206 के पीछे वाले जनरल कोच में एक लाल कलर का बैग छूट गया है। प्रधान आरक्षक राकेश कुमार मिश्रा व आरक्षक किशुनलाल ने गाड़ी के रेलवे स्टेशन अतर्रा में आने पर जनरल कोच पहुंचकर एक लाल कलर का बैग रखा पाया। बैग के पास बैठे यात्रियों से जानकारी ली। किसी ने अपना बैग होना नहीं बताया। उक्त बैग को लेकर अतर्रा चौकी में दाखिल किया। सूचना में दिए गए मोबाइल नंबर से शिकायतकर्ता यात्री को बैग मिल जाने की सूचना दी गई। मंडल सुरक्षा नियंत्रण कक्ष झांसी में अवगत कराया गया। दो व्यक्ति रेलवे सुरक्षा बल कार्यालय आए और बताया कि उनका नाम योगेश कुमार पुत्र देवीचरण निवासी ग्राम त्रिलोकीपुर थाना घाटमपुर जिला कानपुर है। उन्होंने कहा कि वे अपने भतीजे अंकुर त्रिवेदी पुत्र सर्...