यहां तो 45 डिग्री में भी पूछते हैं गर्म समोसा है क्या
प्रयागराज, मई 1 -- प्रयागराज, वरिष्ठ संवाददाता। भीषण गर्मी में जब तापमान 45 डिग्री के पार पहुंच जाता है तब भी संगमनगरी में समोसे की मांग कम नहीं होती। लोग तपती दोपहर में भी दुकानों पर पहुंचकर पहला सवाल यही करते हैं 'गर्म समोसा है क्या?' इसी लोकप्रियता को देखते हुए 'एक जनपद एक व्यंजन' योजना में प्रयागराज के समोसे का चयन किया गया है। संयुक्त आयुक्त उद्योग अजय चौरसिया ने बताया कि जिस तरह एक जिला एक उत्पाद योजना के तहत स्थानीय उत्पादों को बढ़ावा दिया जा रहा है, उसी तर्ज पर पहली बार 'एक जनपद एक व्यंजन' योजना शुरू की गई है। इसके तहत प्रयागराज के समोसे को चुना गया है, जिससे स्थानीय व्यवसाय को बढ़ावा मिलेगा और नए रोजगार के अवसर सृजित होंगे。
योजना के अंतर्गत प्रतिष्ठान इस योजना के अंतर्गत शहर के करीब 30 प्रतिष्ठानों को शामिल किया गया है। इनमें हर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.