मढ़ौरा में खेत में शराब बेचने का विरोध करना पड़ा भारी
छपरा, मई 11 -- सेमरहियां में दो पक्षों में हिंसक झड़प, आठ घायल मढ़ौरा, एक संवाददाता। मढ़ौरा थाना क्षेत्र के सेमरहियां गांव में खेत में देसी शराब बेचने का विरोध करने पर दो पक्षों के बीच सोमवार को जमकर मारपीट हो गई। घटना में दोनों पक्षों के कुल आठ लोग घायल हो गए, जिनमें दो महिलाओं की हालत गंभीर होने पर उन्हें सदर अस्पताल रेफर किया गया है।
घटनाक्रम प्राप्त जानकारी के अनुसार गांव के एक पक्ष द्वारा दूसरे पक्ष के खेत में लंबे समय से देसी शराब रखकर बिक्री की जाती थी। इसे लेकर कई बार आपत्ति जताई गई थी। सोमवार को फिर शराब बिक्री का विरोध करने पर विवाद बढ़ गया और देखते ही देखते दोनों पक्षों के बीच लाठी-डंडे और मारपीट शुरू हो गई। घटना के बाद आसपास के लोगों की मदद से सभी घायलों को मढ़ौरा अनुमंडलीय अस्पताल पहुंचाया गया, जहां प्राथमिक उपचार किया गया। ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.