म्यांमार में सीतामढ़ी के युवक की भूख से बिगड़ी तबीयत
सीतामढ़ी, मई 24 -- पडरौना (कुशीनगर)। म्यांमार के म्यावड्डी क्षेत्र के पहाड़ी इलाकों में कथित साइबर फ्राड सेंटर में फंसे सीतामढ़ी व कुशीनगर के तीन युवकों की तबीयत अब बिगड़ती जा रही है। भूख, भय व मानसिक तनाव के बीच युवकों की जिंदगी हर गुजरते दिन के साथ और कठिन होती जा रही है। उनके परिजन दहशत में हैं। रोजगार के बेहतर अवसर की तलाश में म्यांमार पहुंचे सीतामढ़ी जिले के निवासी अनुरंजन कुमार व पडरौना शहर के महाराणा प्रताप नगर निवासी मोहम्मद उस्मान अंसारी, हसन रजा को टेलीग्राम के जरिए एक हजार डॉलर प्रतिमाह वेतन का झांसा देकर बुलाया गया था। म्यांमार पहुंचने के बाद उन्हें यांगून से पहाड़ी जंगलों के बीच बने एक कथित साइबर फ्राड सेंटर में पहुंचा दिया गया, जहां उनका पासपोर्ट छीन लिया गया और ऑनलाइन ठगी करने का दबाव बनाया जाने लगा। युवकों ने पहले भी आरोप ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.