नई दिल्ली, मई 24 -- दिल्ली के गोविंदपुरी इलाके में मां और बेटे की निर्ममता से हत्या करने के मामले में दिल्ली पुलिस ने मुख्य आरोपी सौरभ साहू को एनकाउंटर के बाद गिरफ्तार कर लिया। पकड़ा गया आरोपी मृतका महिला शारदा साहू का मौसेरा भाई है। पुलिस ने उसके पास से एक तमंचा, कारतूस, खून से सने कपड़े और वारदात से जुड़े अन्य सबूत बरामद किए हैं। एनकाउंटर के दौरान पुलिस की ओर से की गई जवाबी कार्रवाई में आरोपी के पैर में गोली लगी, जिसके बाद उसे इलाज के लिए एम्स ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया गया। पुलिस के मुताबिक, आरोपी पर पहले से चोरी, झपटमारी और लूट के चार मामले दर्ज हैं। डीसीपी डॉ. हेमंत तिवारी ने बताया कि 20 मई को देर रात गोविंदपुरी इलाके में महिला शारदा साहू और उसके 13 वर्षीय बेटे खुशहाल की घर में चाकू से गोदकर हत्या कर दी गई थी। इस डबल मर्डर की जांच ...