नई दिल्ली, जून 9 -- भारत के धाकड़ तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज आयरलैंड और इंग्लैंड दौरे पर टी20 सीरीज में नहीं खेलेंगे। सिराज का वर्कलोड मैनेज करने की वजह से यह फैसला किया है। भारतीय क्रिकेट बोर्ड (BCCI) ने मंगलवार को बताया कि सिराज को एहतियात के तौर पर टीम से हटाने का निर्णय किया गया। उन्हें आराम करने की सलाह दी गई है। 32 वर्षीय सिराज की जगह पेसर प्रसिद्ध कृष्णा को भारत के टी20 स्क्वॉड में शामिल किया गया है। सिराज और प्रसिद्ध ने आईपीएल 2026 के बाद हाल ही में अफगानिस्तान के खिलाफ एकमात्र टेस्ट मैच खेला, जिसमें भारत ने पारी और 300 रनों से जीत दर्ज की। भारत को 26 जून से आयरलैंड में दो मैच जबकि एक जुलाई से इंग्लैंड में पांच मैचों की T20I सीरीज खेलनी है। बीसीसीआई ने एक बयान में कहा, 'तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज को आयरलैंड और इंग्लैंड सीरीज के लिए ...