मोहम्मद इब्राहिमपुर टोल पर चला ड्रंकर्स के खिलाफ चला अभियान
मुरादाबाद, मई 24 -- वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर रविवार को बिलारी कोतवाली क्षेत्र के मोहम्मद इब्राहिमपुर टोल पर यातायात पुलिस ने शराब पीकर वाहन चलाने वालों के खिलाफ विशेष चेकिंग अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान पुलिस टीम ने संदिग्ध वाहनों की गहन जांच की और शराब के नशे में वाहन चलाने वालों पर कार्रवाई की। इस अभियान में टीएसआई संजय सिंह, मोहम्मद यूनुस, चौकी इंचार्ज सहसपुर कृष्ण कुमार, कांस्टेबल मनोज कुमार तथा प्रभारी निरीक्षक उदय प्रताप सिंह सहित पुलिस टीम मौजूद रही। चेकिंग अभियान शाम लगभग 8:00 बजे शुरू किया गया, जो देर रात तक लगातार चलता रहा। पुलिस द्वारा वाहन चालकों की ब्रेथ एनालाइजर मशीन से जांच की गई तथा यातायात नियमों का पालन करने के निर्देश भी दिए गए। यह भी पढ़ें- नशे में धुत चालकों की पांच गाड़ियां सीज, 210 चालान अभियान के दौरा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.