मोबाइल टॉवरों से आरआरयू चोरी करने वाला गैंग दबोचा
मुजफ्फर नगर, मई 20 -- मुजफ्फरनगर बुढाना पुलिस ने मोबाइल टॉवरों से कीमती उपकरण चोरी करने वाले अंतर्राज्यीय गिरोह के 15 हजार के इनामी समेत चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस मुठभेड़ में इनामी बदमाश पुलिस की गोली लगने से घायल हो गया। पुलिस ने गिरफ्तार बदमाशों से एक करोड़ 10 लाख रुपये के 20 आरआरयू , दो तमंचे व घटना में प्रयुक्त कार बरामद की है। पुलिस ने गिरफ्तार आरोपियों का चालान कर दिया है।पुलिस लाइन में प्रेसवार्ता करते हुए एसएसपी संजय कुमार वर्मा ने बताया कि 8 मई की रात्रि अज्ञात चोरों ने मोबाइल टॉवर से आरआरयू(रिमोट रेडियो यूनिट) चोरी की थी। जिसके संबंध में थाने पर रिपोर्ट दर्ज की गई थी। देर रात बुढ़ाना पुलिस विज्ञाना रोड पर चेकिंग कर रही थी। कुछ समय पश्चात पुलिस को एक स्विफ्ट कार आती दिखाई दी। पुलिस ने कार को रोकने का इशारा किया तो क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.