मैनाठेर में शादी के दिन दूल्हा फरार, इंतज़ार करती रही सजी दुल्हन
मुरादाबाद, अप्रैल 5 -- थाना क्षेत्र के एक गांव से शादी के दिन दूल्हा फरार होने का मामला सामने आया है। पाकबड़ा क्षेत्र के एक गांव में रविवार को बारात जानी थी लेकिन ऐन वक्त पर दूल्हे के लापता हो जाने से दुल्हन और उसके परिजनों में कोहराम मच गया। करीब 18 महीने पहले रिश्ता तय हुआ था। शादी की तैयारियां पिछले कई दिनों से जोर-शोर से चल रही थीं। बारात से एक दिन पहले मेहमानों के लिए दावत का आयोजन भी किया गया था। बताते हैं रविवार को दोपहर में बारात जानी थी लेकिन सुबह होते ही लड़के के गांव से सूचना मिली कि दूल्हा घर से गायब हो गया है और बारात नहीं आएगी। यह खबर मिलते ही दुल्हन पक्ष में सकते में आ गया। घटना के बाद दोनों पक्षों के लोग थाने पहुंचे, जहां काफी देर तक बातचीत होती रही लेकिन देर शाम तक भी दूल्हे का कोई सुराग नहीं लग सका। बताया जा रहा है कि मा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.