मैढ़ सोनार समाज के शिविर में 25 यूनिट रक्तदान
देहरादून, मई 24 -- फोटो देहरादून। मैढ़ सोनार समाज प्रगति महासभा, देहरादून की ओर से रविवार को आर्यसमाज धामावाला के सभागार में एक रक्तदान शिविर एवं रक्तदाता सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। श्री महंत इंदिरेश हॉस्पिटल ब्लड बैंक के सहयोग से लगे इस शिविर में 25 यूनिट रक्त एकत्र हुआ, 68 लोगों के रक्त ग्रुप की जांच की गई। उद्घाटन मुख्य अतिथि व कैंट विधायक सविता कपूर, राज्यमंत्री पुनीत मित्तल और महासभा के अध्यक्ष शोभित वर्मा ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। 155 बार रक्तदान करने वाले यूथ रेडक्रास कमेटी के डॉ. अनिल वर्मा को मैढ़ सोनार महासभा विशेष सम्मान से नवाजा गया। 53वीं बार रक्तदान करने वाले जितेंद्र वर्मा, उनके सुपुत्र आश्रय और 19वीं बार रक्तदान करने वाली गीता वर्मा को भी सम्मानित किया गया। यह भी पढ़ें- मैढ़ सोनार समाज के शिविर में 25 यूनिट रक्तदान...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.