मुंगेर, मार्च 30 -- ​मुंगेर, निज संवाददाता/त्रिपुरारी मिश्रा। बिहार बोर्ड मैट्रिक परीक्षा के परिणामों में इस बार मुंगेर जिले के परीक्षार्थियों के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिली है। मेधा सूची की खास बात यह रही कि अंकों के मामूली अंतर के कारण एक-एक रैंक पर कई-कई छात्र-छात्राओं ने अपना स्थान सुरक्षित किया है। जिले की टॉपर्स लिस्ट में मचे इस घमासान ने साबित कर दिया है कि मुंगेर के युवा शिक्षा के क्षेत्र में एक-दूसरे को कड़ी चुनौती दे रहे हैं।​7वीं और 9वीं रैंक पर रहा सबसे कड़ा मुकाबलाः​आंकड़ों का विश्लेषण करें तो जिला स्तरीय रैंकिंग में 7वीं रैंक पर सबसे ज्यादा गहमागहमी रही। इस एक पायदान पर जिले के 7 मेधावी छात्रों ने एक साथ कब्जा जमाया है। उत्क्रमित माध्यमिक विद्यालय गढीरामपुर के गोलू कुमार, हाई स्कूल सढा की प्रीति कुमारी, फुलका जमालपुर की मो...