मुंगेर, अप्रैल 24 -- ​धरहरा, एक संवाददाता। स्वास्थ्य विभाग के कारनामें अक्सर चर्चा में रहते हैं, लेकिन इस बार जो हुआ है उसने पूरे सिस्टम की साख पर बट्टा लगा दिया है। एक तरफ जहां सरकार भ्रष्टाचार पर जीरो टॉलरेंस का दावा करती है, वहीं दूसरी तरफ विभाग ने फर्जी डिग्री के आरोपितों को इनाम देते हुए राज्य के सबसे प्रतिष्ठित अस्पतालों में तैनात कर दिया है। विभाग के इस ताजा स्थानांतरण आदेश के बाद पूरे महकमे में हड़कंप मच गया है। स्वास्थ्य विभाग द्वारा 26 मार्च 2026 को जारी आदेश संख्या-284 और 285 के तहत बिहार के 1220 जीएनएम कर्मियों का तबादला किया गया। चौंकाने वाली बात यह है कि, इस सूची में मुंगेर के वे नाम भी शामिल हैं, जिनकी डिग्री बिहार परिचारिका निबंधन परिषद की जांच में पहले ही फर्जी साबित हो चुकी है। ​मुंगेर के धरहरा सीएचसी में तैनात सरिता कुम...