मेन गेट का ताला तोड़कर घर में घुसे चोर, कीमती सामान किया पार
शाहजहांपुर, अप्रैल 6 -- शाहजहांपुर। शहर के सदर कोतवाली क्षेत्र में चोरों ने बंद पड़े मकान को निशाना बनाते हुए मेन गेट का ताला तोड़कर घर में घुसकर लाखों रुपये के जेवर और नगदी पार कर दी। घटना से इलाके में दहशत का माहौल है। पुलिस और फॉरेंसिक टीम ने मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल की है। ईदगाह के पास बीबी जई हद्दफ निवासी मजहर उल्ला ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि तीन अप्रैल को उनकी पत्नी मायके बरेली गई थीं। चार अप्रैल को वह भी ससुराल चले गए थे। देर रात करीब दो बजे जब वह वापस लौटे तो घर का मेन गेट खुला मिला। ताला टूटा पड़ा था। अंदर जाकर देखा तो कमरे का दरवाजा भी खुला था और सामान बिखरा पड़ा था। पड़ोसियों को बुलाकर जांच करने पर पता चला कि चोर अलमारी और बक्सों में रखे जेवर के डिब्बे खाली कर ले गए हैं। मजहर उल्ला के अनुसार चोर सोने का हार, अंगूठी, झ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.