मेडिकल कॉलेज में बढ़ रहे श्वास, निमोनिया के मरीज
देवरिया, मई 24 -- देवरिया, निज संवाददाता। महर्षि देवरहा बाबा मेडिकल कॉलेज में श्वास, निमोनिया और अस्थमा के पुराने मरीज बढ़ रहे हैं। सीओपीडी पीड़ितों की को परेशानी हो रही है। गर्मी और हवा के कारण श्वास के रोगियों की दिक्कत बढ़ रही है। बैक्टीरिया और फंगस के इंफेक्शन की वजह से श्वास लेने में दिक्कत हो रही है और इलाज कराने पहुंच रहे हैं। डॉक्टर दवा देने के साथ ही सावधानी बरतने की सलाह दे रहे हैं। पारा चढ़ने से भीषण गर्मी पड़ रही है। इसमें थोड़ी सी लापरवाही भारी पड़ रही है। गर्मी के कारण पसीना निकलने से रोग प्रतिरोधक क्षमता कम हो रही है। गर्म हवा नाक के रास्ते जाने से श्वास, अस्थमा के पुराने मरीजों को समस्या हो रही है तो पर्याप्त मात्रा में पानी न पीने से कुछ लोग निमोनिया से ग्रसित हो जा रहे हैं। वहीं धूल उड़ने से एलर्जी से लोग ग्रसित हो रहे ह...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.