मिर्जापुर, मई 24 -- मिर्जापुर। मां विंध्यवासिनी स्वशासी राज्य चिकित्सा महाविद्यालय के एनाटॉमी विभाग के चौथे वर्ष के छात्र-छात्राओं ने "विंध्य एना- 2026" कार्यक्रम का सफल आयोजन किया। कार्यक्रम का शुभारंभ प्राचार्य प्रो. (डॉ.) संजीव कुमार सिंह एवं विभागाध्यक्ष प्रो. (डॉ.) विपिन कुमार ने दीप प्रज्वलित कर किया। इस अवसर पर एमबीबीएस प्रथम वर्ष के छात्र-छात्राओं के बीच इम्यूनोलॉजी मॉडल, हिस्टोलॉजी रंगोली एवं बॉडी पेंटिंग प्रतियोगिताएं हुईं, जिसमें छात्रों ने अपनी प्रतिभा और रचनात्मकता का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। कार्यक्रम में निर्णायक मंडल के रूप में प्राचार्य प्रो. (डॉ.) संजीव कुमार, प्रो. विपिन कुमार, डॉ. प्रीति भटनागर, डॉ. पंकज पाण्डेय, डॉ. जयपाल, डॉ. शीतिज एवं डॉ. आकांक्षा सहित अन्य चिकित्सा शिक्षकों ने प्रतिभागियों के मॉडल एवं रंगोलियों का अ...