मूल्यांकन केन्द्र से अनुपस्थित दो शिक्षक से जवाब-तलब
खगडि़या, मार्च 27 -- खगड़िया। निज प्रतिनिधि गोगरी बीईओ की जांच में उच्च माध्यमिक स्कूल मदारपुर मूल्यांकन केन्द्र पर चल रहे प्रारंभिक स्कूलों की कॉपी जांच कार्य से दो शिक्षक बिना सूचना के अनुपस्थित पाए गए। जिस पर मूल्यांकन केन्द्र पर प्रतिनियुक्त विद्यालय अध्यापिका सुरैया आफरीन व विद्यालय अध्यापक रणविजय कुमार से तीन दिनों के अंदर अपना स्पष्टीकरण का जवाब मांगा है। बीईओ ने पत्र जारी कर उक्त दोनों शिक्षकों से जवाब देने को कहा है अन्यथा उक्त तिथि का नो वर्क नो पे के आधार पर वेतन अवरुद्ध करते हुए विभागीय कार्यवाही की जा सकती है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.