मूर्ति स्थापना का महोत्सव शुरू
सीतापुर, मई 23 -- बिसवां। श्री मानस धाम मंदिर परिसर में श्री दुर्गा जी और श्री राधा कृष्ण की दिव्य मूर्तियों की स्थापना का महोत्सव शुरू हो गया है। मूर्ति स्थापना से पहले आचार्यों की देखरेख में वैदिक मंत्रोच्चार के बीच जलाधिवास और अन्नाधिवास के धार्मिक कार्यक्रम पूरे विधि-विधान से संपन्न कराए गए। इस दौरान पूरा मंदिर परिसर जय माता दी और जय श्री राधे कृष्ण के जयकारों से गूंज उठा। विद्वान आचार्यों ने बताया कि मूर्तियों को पवित्र जल और सप्तधान्य (सात अनाजों) में रखने से क्षेत्र में दैवीय ऊर्जा, सुख-समृद्धि और खुशहाली आती है। मंदिर समिति के अनुसार यह धार्मिक अनुष्ठान कई दिनों तक चलेगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.