मुरलीगंज-नपं के सशक्त स्थायी कमेटी का हुआ निर्विरोध चयन
मधेपुरा, मई 29 -- मुरलीगंज, निज प्रतिनिधि प्रखंड कार्यालय के सभा भवन में शुक्रवार को नगर पंचायत सशक्त स्थायी कमेटी के सदस्यों का चुनाव शांतिपूर्ण वातावरण में संपन्न कराया गया। चुनाव प्रक्रिया एसडीसी मो. फैजान सरवर की देखरेख में पूरी की गई। बताया गया कि सशक्त स्थायी कमेटी के तीन पदों के लिए केवल तीन प्रत्याशियों ने ही नामांकन दाखिल किया। अन्य किसी के द्वारा उम्मीदवारी नहीं दिये जाने के कारण सभी प्रत्याशी निर्विरोध निर्वाचित घोषित किए गए। निर्विरोध निर्वाचित होने वालों में वार्ड चार की पार्षद आशा देवी, वार्ड छह की पार्षद प्रियंका कुमारी, तथा वार्ड 13 के पार्षद जगदीश साह शामिल हैं। चुनाव के दौरान प्रशासनिक व्यवस्था पूरी तरह चुस्त-दुरुस्त रही। यह भी पढ़ें- मुरलीगंज-नपं के सशक्त स्थायी कमेटी का हुआ निर्विरोध चयन मौके पर बीडीओ गोपाल कृष्णन, नपं...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.