मेरठ, मई 24 -- गोकशी की घटना को अंजाम देने की फिराक में जुटे चार बदमाशों से जानी पुलिस की मुठभेड़ हो गई। पुलिस की कार्रवाई में दो बदमाश  पैर में गोली लगने से घायल हो गए। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से अवैध हथियार, गोकशी के औजार, एक वाहन, बाइक और जीवित गोवंश बरामद किया। थाना प्रभारी निरीक्षक गौरव विश्नोई ने बताया कि शनिवार देररात जानी पुलिस और स्वॉट टीम देहात टिमकिया चौराहे पर चेकिंग कर रही थी। मुखबिर से सूचना मिली कि टिमकिया कोठी के खंडहर में कुछ लोग गोकशी की तैयारी कर रहे हैं। तभी सिवाल खास चौकी प्रभारी नितिन कुमार सहित पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की, तो बदमाशों ने फायरिंग शुरू कर दी। यह भी पढ़ें- मुठभेड़ में एक गोकश पुलिस की गोली से घायल, तीन गिरफ्तार पुलिस की जवाबी कार्रवाई में नौशाद निवासी खिरवा जलालपुर सरधना और शहबाज निवासी ...