जमशेदपुर, अप्रैल 20 -- झारखंड के मेधावी विद्यार्थियों के लिए मुख्यमंत्री मेधा छात्रवृत्ति परीक्षा 2026 का हिस्सा बनने का सोमवार को आखिरी मौका है। झारखंड अधिविद्य परिषद (जैक ) द्वारा पूर्व में विस्तारित की गई समय सीमा के अनुसार, ऑनलाइन आवेदन पत्र जमा करने की अंतिम तिथि आज, 20 अप्रैल 2026 को समाप्त हो रही है। ऐसे में जिन पात्र छात्रों ने अब तक अपना पंजीकरण नहीं कराया है, उन्हें आज ही आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपनी प्रक्रिया पूरी कर लेनी चाहिए।परिषद ने स्पष्ट किया है कि छात्रवृत्ति की महत्ता और विद्यार्थियों की सुविधा को देखते हुए आवेदन की तिथि को पहले ही आगे बढ़ाया गया था। सोमवार को आवेदन की प्रक्रिया संपन्न होने के बाद, जिला शिक्षा पदाधिकारियों के पास इन आवेदनों को अनुमोदित करने के लिए 23 अप्रैल 2026 तक का समय होगा।शिक्षा विभाग और जैक परिषद ...