मुखिया, सचिव को आवास की राशि वसूली के लिए नोटिस
लातेहार, मई 23 -- बरवाडीह, प्रतिनिधि। बरवाडीह की बीडीओ रेशमा रेखा मिंज ने अयोग्य लाभुक को अबुआ आवास का लाभ देने पर केचकी के मुखिया बुदेश्वर सिंह,तत्कालीन पंचायत सचिव सत्येंद्र प्रसाद सिंह और आवास मित्र उमेश कुमार यादव को नोटिस जारी कर आवास भुगतान के 80 हजार रुपये जमा करने का निर्देश दिया है। बीडीओ ने तीन दिनों के अंदर उस अधिरोपित राशि को प्रखण्ड नजारत में उन्हें जमा करने के लिए निर्देशित किया है। राशि जमा नही करने पर नियम संगत कार्रवाई करने की चेतावनी भी दी गई है।
आवास योजना का दुरुपयोग बीडीओ रेशमा रेखा मिंज ने बताया कि लाखों देवी पति जयराम राम को वित्तीय वर्ष 2016-17 में प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण का लाभ दिया गया है। उसके बावजूद उन सभी के द्वारा अबुआ आवास योजना अंतर्गत आवास की स्वीकृति दिलाने के लिए कार्यालय में अभिलेख सत्यापित करत...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.