मुकदमा वापस न लेने पर मारपीट व पथराव, रिपोर्ट
कानपुर, मई 24 -- कल्याणपुर। रावतपुर में एक महिला ने चार लोगों पर मुकदमा वापस न लेने पर पथराव और मारपीट के आरोप लगाकर रिपोर्ट दर्ज कराई है। रावतपुर के एक मोहल्ले की रहने वाली पीड़िता का कहना है कि उनकी नाबालिक बेटी को आरोपितों के परिवार के किशन ने चार अप्रैल 26 को बहला फुसला कर अगवा किया था। इस पर उसने मुकदमा दर्ज कराया था। अब आरोपित उसके ऊपर मुकदमा वापस लेने का दबाव बना रहे है। इसी के चलते आरोपित ममता सोनकर, कालू सोनकर, टिल्लू और संजय सोनकर ने गाली गलौज कर उसके घर पर पथराव कर मारपीट की। रावतपुर इंस्पेक्टर कमलेश राय ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर जांच कराई जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.