वाराणसी, मई 25 -- वाराणसी। लमही स्थित प्रेमचंद मार्गदर्शन केंद्र ट्रस्ट के साप्ताहिक कार्यक्रम 'सुनो मैं प्रेमचंद' में रविवार को सरिता वर्मा ने मुंशीजी कहानी 'सती' का पाठ किया। यह स्त्री अधिकारों का प्रबल समर्थन करती है। कहानी पाठ के बाद डॉ.मनोहर लाल, पवन वर्मा विचार रखे। दूसरे सत्र में प्रेमचंद को समर्पित काव्यपाठ बुद्धदेव तिवारी ने किया। इस मौके पर मुख्य रूप से संतोष प्रीत, विपनेश सिंह, कुमार महेंद्र, रामजतन पाल, आनंद कृष्ण 'मासूम', अशोक पांडेय, अतुल यादव, धीरेंद्र कुमार श्रीवास्तव, संजय श्रीवास्तव, समीक्षा त्रिपाठी, मनोज श्रीवास्तव, राधेश्याम पासवान आदि उपस्थित रहे। स्वागत रोहित गुप्ता, संचालन आयुषी दुबे एवं धन्यवाद ज्ञापन राजीव गोंड ने किया। यह भी पढ़ें- संस्थाएं भी परिवार, सदस्य होते हैं बच्चे

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडी...