मुंगेर में 1600 आंगनबाड़ी केंद्र संचालित, सिर्फ 220 के पास अपना भवन
मुंगेर, मई 25 -- मुंगेर, निज प्रतिनिधि। जिले में बच्चों और महिलाओं के पोषण व टीकाकरण की सबसे महत्वपूर्ण कड़ी आंगनबाड़ी केंद्र भवन और स्टाफ की कमी से जूझ रहे हैं। जिले में कुल 1600 आंगनबाड़ी केंद्र संचालित हैं, लेकिन इनमें से सिर्फ 220 केंद्रों के पास ही अपना भवन है। बाकी केंद्र किराए के मकान, सामुदायिक भवन या स्कूलों में चल रहे हैं। जिला कार्यक्रम पदाधिकारी (आईसीडीएस) गुंजन मौली ने बताया कि भवन की कमी दूर करने के लिए काम चल रहा है। वर्तमान में लगभग 50 आंगनबाड़ी केंद्रों का निर्माण कार्य प्रगति पर है। इन्हें जल्द पूरा कर हैंडओवर करने का लक्ष्य रखा गया है। उन्होंने कहा, सरकार का प्रयास है कि हर आंगनबाड़ी केंद्र का अपना भवन हो। इससे बच्चों को सुरक्षित और स्वच्छ माहौल मिलेगा। निर्माणाधीन 50 केंद्रों के अलावा नए भवनों के लिए भी प्रस्ताव भेजा गया है...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.