लखीमपुरखीरी, मार्च 13 -- खंभारखेड़ा चीनी मिल में 55 वां राष्ट्रीय सुरक्षा सप्ताह मनाया गया। जागरूकता कार्यक्रम आयोजित कर सभी को सतर्क व जागरूक रहने के टिप्स दिए गए। इस दौरान आग से बचाव को मॉकड्रिल का आयोजन किया गया। इसमें अधिकारियों व कर्मचारियों को जानकारी दी गई। यूनिट हेड अवधेश गुप्ता, अरुण सिंह, आशीष श्रीवास्तव, मोहित अवस्थी, योगेश सिंह, संजय शुक्ला, डा. धर्मेन्द्र त्रिपाठी ने सुरक्षा के प्रति विचार व्यक्त किए। सुरक्षा सप्ताह के समापन पर बैनर प्रतियोगिता, भाषण प्रतियोगिता, क्विज प्रतियोगिता के विजेताओं को पुरस्कृत किया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...