नई दिल्ली, मार्च 11 -- मिडिल ईस्ट में जारी संघर्ष के बीच दो भारतीय नागरिकों की मौत हो गई है, जबकि एक व्यक्ति अब भी लापता है। विदेश मंत्रालय (MEA) के प्रवक्ता रणधीर जयसवाल ने बुधवार को इसकी पुष्टि करते हुए कहा कि क्षेत्र में रह रहे भारतीय प्रवासी समुदाय की सुरक्षा और कल्याण सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है। जयसवाल ने बताया कि खाड़ी सहयोग परिषद (GCC) के देशों में करीब एक करोड़ भारतीय प्रवासी रहते हैं और उनकी सुरक्षा सुनिश्चित करना भारत सरकार के लिए बेहद अहम है। विदेश मंत्रालय के अनुसार, ये हताहत उस समय हुए जब भारतीय नागरिक व्यापारिक जहाजों पर सवार थे, जिन पर संघर्ष प्रभावित समुद्री क्षेत्र में हमला हुआ। मंत्रालय ने यह भी बताया कि इस संघर्ष के दौरान खाड़ी क्षेत्र में कुछ भारतीय घायल भी हुए हैं। इनमें से एक व्यक्ति इजरायल में घायल हुआ है, जबकि...