मासूम बेटे की हत्यारोपी मां गिरफ्तार, भेजी गई जेल
बस्ती, मई 27 -- बस्ती, हिन्दुस्तान टीम। कप्तानगंज थानाक्षेत्र के हरदी गांव में 13 मई को हुए बच्चे की हत्या के मामले में पुलिस ने आरोपी मां को अस्पताल से डिस्चार्ज होते ही गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने उसकी निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त एक और चाकू भी बरामद किया है।
घटनाक्रम घटना के दिन आरोपी कीर्ति सिंह ने अपने ही घर के बेडरूम में बेटे यशवर्धन सिंह उर्फ प्रथव सिंह की चाकू से गला काटकर हत्या कर दी थी और बाद में खुद के गले पर भी वार कर आत्महत्या का प्रयास किया था। घटना के बाद कमरे में खून से लथपथ मां-बेटे को देखकर स्थानीय लोगों ने दरवाजा तोड़कर उन्हें बाहर निकाला था। गंभीर हालत में महिला को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जबकि बच्चे के शव को पुलिस ने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया था। मामले में मृतक के पिता संदीप सिंह की त...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.