अल्मोड़ा, मई 24 -- रानीखेत। गनियाद्योली क्षेत्र का जंगल एक बार फिर धधक उठा। सूचना पर अग्निशमन की टीम मौके को रवाना हुई। देखा कि मारूती शोरूम के पास के जंगल में आध लगी है। इस पर टीम ने आग बुझाने के प्रयास शुरू कर दिए। टीम ने बिना देरी किए आग बुझाने के प्रयास शुरू कर दिए। कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका। टीम में खीमानंद, दयाधर ध्यानी, दीपक, दिनेश, देवेन्द्र शामिल थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...