बदायूं, मार्च 19 -- तीन माह पहले मारपीट में घायल हुई महिला की उपचार के दौरान मौत हो गई। परिजनों ने पुलिस को सूचना दी तो शव को जिला मुख्यालय भेजा गया। बुधवार को पुलिस ने शव का पोस्टमॉर्टम कराया है। कादरचौक थाना क्षेत्र के गांव भकौड़ा निवासी सूरजवती ने पिछले साल 14 दिसंबर को गांव के ही सचिन व उनकी पत्नी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई थी। बताया था कि 10 दिसंबर को दोनों उसके घर के सामने आकर पुरानी कहासुनी को लेकर गाली देने लगे। विरोध करने पर दोनों ने मारपीट कर दी। जिसमें सूरजवती व उसके बेटे को चोटें आईं। घायल महिला को अस्पताल में भर्ती कराया गया। तीन महीनों में पुलिस ने मारपीट की रिपोर्ट में चार्जशीट भी दोनों आरोपियों के खिलाफ कोर्ट में दाखिल कर दी। अब तीन महीने के बाद महिला की मौत होने के बाद परिवार के लोगों ने मारपीट में घायल होने की वजह से मौत...