विवेक पांडेय, मई 24 -- UP News: लाइसेंसी असलहों को लेकर इलाहाबाद हाईकोर्ट ने पुलिस प्रशासन से चिह्नित माफिया और बाहुबलियों का विस्तृत ब्योरा तलब किया है। कोर्ट ने पूछा है कि इन बाहुबलियों के पास कौन-कौन से लाइसेंसी हथियार हैं और उनके लाइसेंस की स्थिति क्या है। हाईकोर्ट को जवाब देने के लिए पुलिस प्रशासन ने प्रदेशभर के बाहुबलियों और माफिया की कुंडली खंगालनी शुरू कर दी है। सूची में गोरखपुर जोन के अलावा लखनऊ, कानपुर, वाराणसी, नोएडा, मेरठ, बरेली और प्रयागराज जोन के बाहुबलियों-माफिया के नाम हैं। इनमें से गोरखपुर जोन के सात चर्चित माफिया और बाहुबली राजन तिवारी, विनोद उपाध्याय, संजीव उर्फ रामू द्विवेदी, सुधीर सिंह, राकेश यादव, रिजवान और देवेन्द्र सिंह के नाम शामिल हैं। विनोद उपाध्याय दो साल पहले एसटीएफ से मुठभेड़ में मारा जा चुका है, जबकि सुधीर स...