मानसिक स्वास्थ्य एवं नशा मुक्ति के बारे में किया जागरूक
जहानाबाद, मार्च 19 -- मेहंदिया, निज संवाददाता। राजकीय अभियंत्रण महाविद्यालय में गुरुवार को मानसिक स्वास्थ्य जागरूकता एवं नशा मुक्ति विषय पर उन्मुखीकरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का आयोजन विज्ञान, प्रौद्योगिकी एवं तकनीकी शिक्षा विभाग के सहयोग से किया गया। कार्यक्रम की थीम नई उम्मीद: एक बेहतर कल रखी गई, जो सकारात्मक सोच और स्वस्थ जीवनशैली को बढ़ावा देने पर केंद्रित थी। कार्यक्रम में ब्रह्मा कुमारी संस्था के प्रतिनिधियों ने मुख्य वक्ता के रूप में भाग लिया। वक्ताओं में बीके मृदुल सागर, बीके अंजना और बीके पूजा शामिल रहे। उन्होंने अपने संबोधन में मानसिक तनाव से निपटने के उपाय, ध्यान के महत्व और नशे से दूर रहने के तरीकों पर विस्तार से चर्चा की। कॉलेज के प्राचार्य प्रणव कुमार मुख्य संरक्षक के रूप में उपस्थित रहे। उन्होंने छात्रों को...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.