मानक से अधिक शिक्षकों की तैनाती वाले विद्यालय का होगा चिन्हीकरण
रामपुर, मई 24 -- एकल और शिक्षक विहीन विद्यालयों में पढ़ने वाले बच्चों को भी अच्छी शिक्षा मिलने की उम्मीद जगी है। शासन की ओर से एकल और शिक्षक विहीन विद्यालयों के साथ ही ऐसे विद्यालयों को भी चिन्हित करने के आदेश दिए गए हैं जहां पर छात्र संख्या और मानक के हिसाब से अधिक शिक्षक हैं। ऐसे विद्यालयों से शिक्षकों को एकल व शिक्षक विहीन विद्यालयों में समायोजित किया जाएगा। शासन के सख्त आदेश हैं कि शिक्षा का स्तर सुधारने के लिए हर विद्यालय में कम स कम दो शिक्षकों को अवश्य नियुक्त किया जाए। यह भी पढ़ें- 26 बच्चों पर एक शिक्षक, फिर भी सैकड़ों स्कूलों में कक्षाएं खालीशिक्षकों के समायोजन में पारदर्शिता शिक्षकों के समायोजन में पारदर्शिता लाने के लिए डीएम की अध्यक्षता में चार सदस्यीय टीम का गठन पहले ही हो चुका है। जुलाई माह में स्थानीय स्तर पर जिले के ही स्कू...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.