माता महागौरी पूजन एवं अष्टमी पूजन में लगी भक्तों की भीड़
मधेपुरा, मार्च 27 -- मधेपुरा। संवाद सूत्र। आजाद नगर के खेदन बाबा स्थान में चैती दुर्गा मेला में गुरुवार को माता महागौरी के पूजा अर्चना करने के लिए भक्तों की भीड़ उमड़ पड़ी। 26 मार्च से मेले में दर्शकों की भीड़ लगने लगी है। मेला में रंग विरंग तरह झूले लगाए गए है। मेला में बच्चे झूले का आनंद लेते नजर आए। पंडित रमन कुमार झा ने बताया कि माता महागौरी की शक्ति परम पवित्रता, शांति और ज्ञान का प्रतीक है, जो भक्तों के कष्ट दूर कर उनके जीवन में सुख-समृद्धि लाती है। देवी दुर्गा का यह आठवां स्वरूप (अष्टमी) अत्यंत सौम्य है, जो अशुद्धियों को धोकर मन को शांत करता है। इनकी कृपा से असंभव कार्य भी संभव हो जाते हैं। माता महागौरी का रंग पूर्ण रूप से श्वेत (गोरा) है, जिसे शंख या चंद्र के समान बताया गया है। वे सफेद वृषभ (बैल) पर सवार हैं, जो पवित्रता और शांति का प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.