मां ब्रह्मचारिणी की उपासना कर मांगी सुख-समृद्धि की कामना
बहराइच, मार्च 20 -- बहराइच, संवाददाता। चैत्र नवरात्र के दूसरे दिन शुक्रवार को मां ब्रह्मचारिणी की पूजा-अर्चना कर भक्तों ने सुख-समृद्धि की कामना की। सुबह ही बड़ी संख्या में देवी भक्त मंदिर पहुंचे और दर्शन किया। इस मौके पर मंदिर देवी मां के जय-जयकार से गूंजते रहे। विभिन्न धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन किए गए। चैत्र नवरात्र के दूसरे दिन शुक्रवार को भोर से ही देवी मंदिरों में भक्तों ने मां ब्रह्मचारिणी की आराधना विधि विधान से की। घरों में वैदिक मंत्रोच्चार के बीच मां की स्तुति हुई। गोलावाघाट स्थित श्री मरी माता मंदिर, श्रीदेवी गुल्लावीर मंदिर, मौनी बाबा आश्रम, बेरिया समय मंदिर, संघारिणी देवी मंदिर में पूजा-अर्चना के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे। रामजानकी मंदिर, काली देवी मंदिर समेत ग्रामीण क्षेत्रों के मंदिरों में पूजन-अर्चन हो रहा है।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.