भागलपुर, मार्च 27 -- भागलपुर, वरीय संवाददाता। वासंतिक चैत्र नवरात्र की महाष्टमी तिथि को शहर के दुर्गा मंदिरों में पूजा-अर्चना के लिए श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। शहर के तिलकामांझी, जवारीपुर, बड़ी खंजरपुर, मानिकपुर, इशाकचक, अलीगंज, बाल्टी कारखाना समेत विभिन्न दुर्गा मंदिरों में मां दुर्गा के आठवें स्वरूप मां महागौरी की विधि-विधान से पूजन किया गया। लोगों ने सुख-समृद्धि की कामना की। महाष्टमी के मौके पर महिलाओं ने व्रत रखकर डालिया व खोईंछा भरने की परंपरा निभाई। सुबह से ही मंदिरों में श्रद्धालुओं की लंबी कतारें लगी रहीं। कई मंदिरों में दुर्गा सप्तशती का अखंड पाठ भी जारी है। शहर में गूंजते मां दुर्गा के जयकारों से पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया है।खंजरपुर खिरनी घाट स्थित दुर्गा मंदिर के अध्यक्ष प्राण मोहन यादव ने बताया कि मंदिर परिसर में बच्चों...