लखनऊ, मार्च 19 -- लखनऊ, संवाददाता। सपा प्रमुख द्वारा मां गंगा के विषय में हाल ही में दिए गए बयान पर विधायक डॉ. राजेश्वर सिंह ने कड़ी प्रतिक्रिया व्यक्त की है। उन्होंने कहा कि मां गंगा भारत की आत्मा हैं। सनातन परंपरा में मां गंगा का स्थान केवल एक नदी का नहीं, बल्कि मोक्षदायिनी और जीवनदायिनी शक्ति के रूप में है। ऐसे पवित्र विषयों को राजनीतिक बयानबाज़ी का हिस्सा बनाना पूरी तरह अस्वीकार्य है। यह करोड़ों हिंदुओं की आस्था और सनातन मर्यादाओं पर सीधा प्रहार है, जो अत्यंत दुर्भाग्यपूर्ण और असंवेदनशील है। उन्होंने कहा कि यह वही सोच है जिसने पहले भी रामभक्तों की भावनाओं को ठेस पहुंचाई, राम मंदिर का विरोध किया, और अब मां गंगा की पवित्रता को राजनीति का साधन बनाने का प्रयास कर रही है। विधायक डॉ. राजेश्वर सिंह ने स्पष्ट किया कि मां गंगा किसी भी प्रकार क...